राजस्व वसूली में कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी : अशोक
बोकारो, मार्च 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय पेटरवार के अपने कार्यालय कक्ष में अंचल अधिकारी अशोक राम ने राजस्व कर्मचारियों के साथ मंगलवार को एक बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। बैठक के दौरान अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से प्राप्त आवेदनों पर ससमय प्रतिवेदन अंचल कार्यालय में उपलब्ध कराया जाय, ताकि समय पर जनता का कार्य हो सके और ग्रामीणों को भाग-दौड़ नही करना पड़े। अंचल अधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों से कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो सके। अंचल कार्यालय परिसर में मंगल दिवस के मौके पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.