मेरठ, जून 13 -- मेरठ। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व संग्रह कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में कई विभागों के पिछड़ने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को वसूली में अपेक्षित तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। डीएम डा.वीके सिंह ने आबकारी, वाणिज्य कर, स्टाम्प ड्यूटी, परिवहन, खनन, वानिकी और मंडी समिति सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह कार्यों की गहन समीक्षा की। कहा कि राजस्व प्राप्ति सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी सक्रियता के साथ वसूली सुनिश्चित करें। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा कर दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश कार्यक्रम में निर्देश इसके अलावा, बाट-माप विभाग को निर्देश दि...