भभुआ, मार्च 11 -- पेज चार की खबर राजस्व वसूली को ले घर-घर पहुंच रही विभागीय टीम बकायेदारों का कनेक्शन विच्छेदन अभियान तेज भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, भभुआ द्वारा बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर जाकर राजस्व संग्रहण के साथ-साथ बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी तेजी से कर रहे हैं। इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ शशिकांत कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को बकायेदार उपभोक्ताओं से बिल संग्रहण करने तथा आवश्यकतानुसार बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लाइन काटने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा ...