लातेहार, दिसम्बर 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को मजबूत करने के उद्देश्य से डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना अंतर्गत सिकनी पुलिस पिकेट के समीप भारी वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 26 वाहनों को रोककर कागजात, परमिट, फिटनेस, हेलमेट और ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों की जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 6 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटा गया तथा एक वाहन को जप्त किया गया। जांच अभियान के दौरान कुल 69 हजार रुपये की दंड राशि वसूल की गई। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि सड़क हादसों पर रोक और राजस्व वसूली को गति देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से सभी दस्तावेज अद्यतन रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.