गुड़गांव, जून 23 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सरकारी राजस्व की चपत लगाने वाली संस्थाओं और विभिन्न राजस्व मामलों को लटकाए रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में राजस्व विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लंबित पड़े राजस्व मामलों, जमाबंदी, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन), म्यूटेशन और राजस्व न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा कि आमजन को त्वरित राहत देना और सरकारी राजस्व की समय पर वसूली करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

सभी तहसीलों को मिलकर कार्रवाई करने के आदेश बैठक के दौरान डीसी उत्तम ...