हाथरस, फरवरी 26 -- कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव अमरपुर से पिछले दिनों राजस्व वसूली करके लौट रहे लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी गई। इस दौरान दस हजार रुपये राजस्व वसूली के कहीं गिर गए। अब लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। निविदाकर्मी लाइनमैंन बिंटू सिंह पुत्र बोहरन सिंह उपखंड पटाखास पर तैनात है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पिछले दिनों टीम 16 फरवरी को गांव अमरपुर में संयोजन विच्छेदन व राजस्व वसूली के लिए गई थी। जब टीम संयोजन विच्छेदन कर रही थी,तभी गांव के जगवीर व वीरेन्द्र ने विरोध किया। विरोध के बाद बिजली टीम वापस लौट आई,लाइनमैंन बिंटू सिंह उपकेंद्र के लिए आ रहा था,जबकि अन्य कर्मचारी मुरसान के लिए निकल गए। तभी आरोप है कि रास्ते में सादाबाद रोड पर पौनिया गेस्ट हाउस के निकट मोहित पुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.