राजस्व वसूली अभियान में 15 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, दो लाख रुपये की वसूली
शामली, जून 17 -- कस्बे में विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त रूप से राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 विद्युत कनेक्शन काटे गए। वहीं विभाग ने लगभग दो लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की। कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। विद्युत विभाग द्वारा लगातार बढ़ रहे बकाया बिलों की वसूली को लेकर कस्बे में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर उन उपभोक्ताओं की जांच की गई, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया चल रहा था। टीम ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर उपभोक्ताओं से बकाया जमा कराने की अपील की। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया जमा कराया, जबकि भुगतान न करने वाले करीब 15 उपभोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.