हाजीपुर, मार्च 19 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एनबीपीडीसी) बिजली चोरी रोकथाम के लिए अभियान के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बीते तीन महीने में हाजीपुर विद्युत प्रमंडल अंतर्गत 154 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। बिजली चोरी से राजस्व की क्षतिपूर्ति के लिए 2,881,757.00 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान के बावजूद बिजली चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिजली चोरी के रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और टोंका फंसाकर बिजली चोरी रोकने के लिए एलटी लाइन में केबल लगाया है,लेकिन बावजूद बिजली चोरी थम नहीं रहा है। मीटर और सर्विस लाइन में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते लोग पकड़े जा रहे हैं। बिजली चोरी से बिजली कंपनी को काफी राजस्व की क्षति हो रही है। बिजली चोरी र...