ललितपुर, मार्च 16 -- तालबेहट। कोतवाली अन्तर्गत तहसील प्रांगण स्थित सरकारी आवास के पास ग्रामीण से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल और उसके एक साथी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी के दल ने रंगे हाथ दबोच लिया तथा कोतवाली ले जाकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। टीम के सदस्यों ने लेखपाल के आवास का चप्पा छाना और साक्ष्य जुटाए। डिजिटलाइजेशन के दौर में भले ही कामकाज आनलाइन होने लगा हो लेकिन भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर बना हुआ है। बिना रिश्वत किए कोई काम नहीं हो रहा है। सोमवार को इसकी नजीर तालबेहट तहसील प्रांगण में देखने को मिली। दरअसल, ग्राम पंचायत बिजरौठा निवासी जगन्नाथ साहू अपनी जमीन को आवासीय में दर्ज कराना चाहते थे। इसकी निर्धारित प्रक्रिया के उपरान्त उसका आवेदन लेखपाल दीपेश कुमार सिंह के पास पहुंचा। लेखपाल ने इस कार्य के लिए ग्रामीण ...