हरिद्वार, अप्रैल 26 -- शासन की ओर से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करते हुए राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही आबकारी विभाग को अवैध एवं कच्ची शराब पर कड़ी निगरानी रखते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में वन विभाग, आबकारी, परिवहन, रोडवेज, राज्य कर, खनन, विद्युत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, पर्यटन तथा सिंचाई विभाग की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग वर्ष 2026 के लिए ठोस कार्य...