बागेश्वर, मार्च 10 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य समय पर पूरा करने और खाद्यान्न की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए एसडीएम, पुलिस और एआरटीओ को संयुक्त अभियान चलाने को कहा। साथ ही बिना फिटनेस के वाहन संचालन, हेलमेट के बिना वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत और नगर निकायों को राजस्व वसूली बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सस्ता गल्ला गोदामों की नियमित जांच करने तथा आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में एडीएम एन.एस. नबिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.