सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- सीतामढ़ी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा जारी जुलाई 2026 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में सीतामढ़ी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले को विभिन्न राजस्व कार्यों के निष्पादन के आधार पर 67.58 अंक मिले हैं। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी कार्य निष्पादन और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का परिणाम मानी जा रही है। रैंकिंग में सुपरविजन ऑफ म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, अपर समाहर्ता न्यायालय, डीसीएलआर न्यायालय तथा जिलाधिकारी न्यायालय में मामलों के निष्पादन सहित विभिन्न मानकों को आधार बनाया गया है。

अपर समाहर्ता की सफलता जिले की उपलब्धि को और मजबूती तब मिली जब अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार ने एडीएम पीओपी रैंकिंग में 64.40 अंक के...