पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला परिषद कार्यालय में सोमवार को विकास कार्यों, राजस्व में बढ़ोतरी और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक कर उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने सदस्यों के साथ विमर्श किया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पार्षदों ने हिस्सा लिया और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र परिषद की आय बढ़ाने पर रहा। उपाध्यक्ष ने जिला परिषद की खाली पड़ी जमीनों पर नई दुकानों का निर्माण कराने में भविष्य का ध्यान रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल परिषद के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को भी पारदर्शी रखने पर उन्होंने बल दिया।उपाध्यक्ष ने आसन्न गर्मी को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने की तैयारी भ...