ललितपुर, जून 20 -- ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण में ललितपुर जनपद को मॉडल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल संचयन, पौधारोपण में जनसहभागिता बढ़ाने को कहा। सीएम ने सैदपुर में तैयार हो रहे बल्क ड्रग पार्क के कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही आयुष पार्क विकसित किए जाने को लेकर भी चर्चा की। सीएम ने राजस्व से संबंधित मामलों का त्वरित गति से निस्तारण करते हुए ललितपुर जिले को प्रदेश के मॉडल जनपद के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री का ललितपुर में आयुष फार्मा पार्क बनाने का ऐलाननवाचारों की सराहना मुख्यमंत्री ने अमझरा गौशाला में हो रहे नवाचारों को सराहते हुए कहा कि यह प्रदेश की पहली गौशाल...