लखीसराय, मार्च 15 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अंचल क्षेत्र अंतर्गत राजस्व महाअभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शनिवार को प्रखंड कार्यालय में सर्वे अमीनों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी सीओ प्रतीक कुमार ने की। बैठक के दौरान प्रभारी सीओ ने अंचल क्षेत्र में चल रहे राजस्व महाअभियान एवं मापी महाअभियान से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी सर्वे अमीनों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। इस दौरान यह भी समीक्षा की गई कि प्रतिदिन कितने मामलों में मापी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा राजस्व महाअभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की जांच, स्कैनिंग और अपलोडिंग की क्या स्थिति है। बैठक में मौजूद सर्वे अमीनों ने बताया कि अभियान क...