राजस्व बढ़ोतरी के बारे में सचिवों और सहायकों को दी जानकारी
चंदौली, अगस्त 8 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों से राजस्व वृद्धि विषय पर विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें नियामताबाद और चंदौली सदर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ फैकल्टी सुनील सिंह और सहायक फैकल्टी सियाराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर आय के स्रोत बढ़ाने पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों से राजस्व वृद्धि के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। साथ ही संवैधानिक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.