राजस्व बढ़ाने में सीए की भूमिका महत्वपूर्ण : वित्त मंत्री
रांची, जून 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने और राजस्व बढ़ाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) की भूमिका महत्वपूर्ण है। सीए का कर्तव्य सिर्फ एक पेशेवर के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में भी है। राज्य के आर्थिक विकास में सीए का सहयोग आवश्यक है। वर्ष 2027-28 का बजट तैयार करते समय चार्टर्ड अकाउंटेंटों की राय और परामर्श लिया जाएगा। यह बातें शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आईसीएआई रांची शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'दिशाएं' ऑपरट्यूनिटी बियॉन्ड बाउंड्रीज के उद्धाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 1,58,500 करोड़ रुपये का है, जो 2000 में राज्य के अलग होने के बाद से निरंतर बढ़ा है। इस वर्ष 1,34,000 करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.