बागेश्वर, सितम्बर 10 -- बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने राजस्व संवर्द्धन के साथ ही लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई मासिक समीक्षा बैठक में राजस्व प्राप्ति, दैवीय आपदा, विस्थापन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों समेत विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व बढ़ाने और प्रवर्तन कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। नियमित अभियान चलाने के साथ दुर्घटना से जुड़े मामलों में वैज्ञानिक अन्वेषण की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...