पटना, मार्च 7 -- उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि राजस्व प्रशासन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता से जुड़े दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि विवाद और अन्य राजस्व सेवाओं के मामलों का समयबद्ध निष्पादन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि राजस्व मुख्यालय में पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा और 26 अधिकारियों की टीम द्वारा कार्यालयों के औचक निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाना है। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जहां सुधार की आवश्यकता होगी, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। राजस्व व्यवस्था को दलाल-मुक्त, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाना सरकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.