राजस्व-पुलिस संयुक्त टीम ने हटवाया अवैध कब्जा
भदोही, जून 24 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनापुर गांव में बुधवार को पहुंची राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटवाते हुए जमीन का पैमाइश करा दी। सरकारी भूमि को कटीले तार से घेरते हुए जमीनी दस्तावेज ग्राम प्रधान को सुपूर्द किया गया। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार में इस मामले को लेकर दो दिन 23 एवं 24 जून को खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का असर रहा कि राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम स्थल पर पहुंचकर पैमाइश कराते हुए अवैध कब्जा को हटवा दिया।
अवैध कब्जा के विवाद मनापुर गांव स्थित उक्त सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने को लेकर दो पक्ष में गत दिनों विवाद हो गया था। एक पक्ष द्वारा भदोही तहसील समेत सुरियावां थाने में मामले से अवगत कराया गया था। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम भदोही अरुण कुमार गिरी मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.