राजस्व परिषद बार एसोसिएशन का प्रदर्शन जारी
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। राजस्व परिषद के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोसिएशन का क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बाल कृष्ण पांडेय ने कहा कि शासन में बैठे कुछ अधिकारियों के तानाशाही रवैये के कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जो कि बेहद दु:खद है।निवर्तमान सदस्य राकेश पाठक ने भी बार एसोसिएशन के आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। महासचिव अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि राजस्व परिषद के चेयरमैन के असंवैधानिक आदेश के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश की कमिश्नरी बार, जिला बार और तहसील बार में आक्रोश फैल चुका है। संयुक्त सचिव प्रेस सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करने के लिए आगामी 27 जुलाई को बार एसोसिएशन लाइब्रेरी हॉल में एक महत्वपूर्ण आम सभा बुलाई गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.