इटावा औरैया, मार्च 16 -- तहसील में राजस्व न्यायालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। संयुक्त तहसील बार एसोसिएशन ने इस संबंध में एसडीएम एवं तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह तथा महामंत्री रामा धार सिंह ने बताया गया कि तहसील के राजस्व न्यायालयों में कई प्रकार की प्रशासनिक और न्यायिक समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके कारण अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि राजस्व न्यायालयों में कार्यवाही के दौरान व्यवस्थाओं की कमी, मामलों के निस्तारण में देरी तथा अन्य प्रशासनिक दिक्कतों के कारण न्यायिक प्रक्रिया प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.