हमीरपुर, फरवरी 5 -- राजस्व वादों की पत्रावलियों को लम्बित रखने व समय से फैसला न देने के साथ ही राजस्व परिषद के शासनादेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में बार एसोसियेशन मौदहा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। बार एसोसियेशन मौदहा के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा धारा 80 का हवाला देकर वादों को खारिज किया जा रहा है। इसमें नैर्सगिक नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार हदबंदी वादों में भूचित्र के कम व अधिक होने की राजस्व निरीक्षक की आख्या के अनुसार न्यायालय में वादों को गुण दोष पर न सुनकर छोटे व बड़े भूचित्रों का हवाला देकर पोषणीयता के बिन्दु पर खारिज किये जा रहे हैं। धारा 229 बी व धारा 144 के वादों को सुनवाई न करके मुकदमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.