राजस्व निरीक्षक संघ के चुनाव में अशोक अध्यक्ष निर्वाचित
बस्ती, सितम्बर 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ बस्ती शाखा का चुनाव हुआ। यह चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष रामबहादुर पाण्डेय व लखनऊ से मनीष पाठक की देखरेख में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में अशोक त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक संघ बस्ती का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिसमें अशोक त्रिपाठी व रामसुमेर रहे। निर्वाचन अधिकारियों ने सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके चलते मतदान हुआ। कुल 83 वोट पड़े, जिसमें 48 वोट पाकर अशोक त्रिपाठी जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। बताते चलें कि रामसुमेर व अशोक त्रिपाठी ने पदोन्न्ति प्राप्त कर राजस्व निरीक्षक बने हैं। रामसुमरे कई वर्ष तक लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.