कौशाम्बी, फरवरी 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने राजस्व निरीक्षक कड़ा बजरंग प्रसाद को आईजीआरएस की रिपोर्ट में गलत रिपोर्ट देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बजरंग प्रसाद के खिलाफ डीएम से लगातार शिकायत हो रही थी। यही बताया जा रहा था कि वह आईजीआरस में दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में मनमानी करते हैं। अधिकतर शिकायतों का निस्तारण वह मौके पर जाकर नहीं करते हैं। निलंबित कानूनगो बजरंग प्रसाद को कलक्ट्रेट के भूलेख कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। डीएम ने अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओमप्रकाश को जांच अधिकारी नामित किया है। साथ ही निर्देश दिया है कि 15 दिन के भीतर कानूनगो के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर भेजें, जिससे आगे की कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.