राजस्व निरीक्षक पर फर्जी विरासत दर्ज करने का आरोप
बदायूं, मई 15 -- जिले में राजस्व विभाग के एक निरीक्षक पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। हसूपुर बहेड़िया निवासी कैलाश कुमार सिंह तोमर ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि राजस्व निरीक्षक ने मिलीभगत कर एक महिला के पक्ष में फर्जी तरीके से संपत्ति की विरासत दर्ज करा दी है। इस मामले में फर्जी गवाहों के इस्तेमाल और कोर्ट के पुराने आदेशों की अनदेखी का दावा किया गया है। पीड़ित कैलाश तोमर के अनुसार, ग्राम तिगोड़ा ईसापुर स्थित उनका मकान पिछले 30 वर्षों से बना हुआ है। यह जमीन दशकों पहले खरीदी थी। आरोप है कि बीती 29 अप्रैल को एक महिला ने इस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए ऑनलाइन आवेदन किया था। लेखपाल ने जांच में पाया कि महिला जायज वारिस नहीं है। आरोप है, राजस्व निरीक्षक ने कथित तौर पर रुपये लेकर दो फर्जी गवाह के नाम पर रिपोर्ट लगाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.