राजस्व टीम से अभद्रता, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
औरैया, अप्रैल 28 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तिवर लालपुर गांव में फार्मर रजिस्ट्री शिविर के दौरान राजस्व टीम के साथ अभद्रता की गई। घटना से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके बाद लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अजीतमल तहसील की लेखपाल नीतू सोमवार को तिवर लालपुर गांव में फार्मर रजिस्ट्री के लिए संयुक्त शिविर आयोजित कर रही थीं। शिविर में ग्रामीणों की भूमि संबंधी अभिलेखों का सत्यापन और पंजीकरण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग, जिनमें सुड्डन प्रमुख बताया जा रहा है, शराब के नशे में शिविर स्थल पर पहुंच गए और टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। आरोप है कि सुड्डन ने टीम के साथ सबसे ज्यादा अभद्रता की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण होते द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.