रामपुर, जून 24 -- अजीमनगर पुलिस ने राजस्व टीम पर जानलेवा हमले का एक और आरोपी पकड़ा है। आरोपी ने राजस्व टीम पर खनन से भरा वाहन चढ़ाने की कोशिश की थी। चार आरोपी वाहन चालकों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामला थाना क्षेत्र के खौद चौराहे का था । दो माह पहले राजस्व टीम खनन से भरे वाहनों का चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कई वाहन चालक नें तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टीम पर चढ़ाने की कोशिश की थी। आरोपी वाहन चालक ने पुलिस बैरियर को भी तोड़ दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- राजस्व टीम पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार चार वाहन चालकों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मंगलवार को अजीमनगर पुलिस ने एक और अभियुक्त वाहन चालक मो0 तालिब पुत्र मो0 आलिम नि0 वार्ड 17 मोहल्ला रसूलपुर कस्वा स्वा...