गोंडा, जून 20 -- तरबगंज संवाददाता। सरकारी फरमान लेकर तालाब की भूमि नापने पहुंची राजस्व टीम को शुक्रवार को बैरंग लौटना पड़ा। टकटोना गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने न सिर्फ सीमांकन रुकवा दिया, बल्कि नायब तहसीलदार और लेखपाल को जान से मारने की धमकी देकर गांव से खदेड़ दिया। दिनदहाड़े सरकारी अमले पर हुए इस हमले से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीण जानकी प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के तालाब की सरकारी भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर रहे हैं। शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। 19 जून को दोपहर करीब तीन बजे नायब तहसीलदार बेलसर अक्षय प्रताप सिंह पुलिस और लेखपाल की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। भूमि की पैमाइश शुरू होते ही लालजीत, बलजीत, शिवजीत पुत्र तिलई व अमन पुत्र प्रेमजीत लाठी-डंडा लेकर आ गए। आरो...