पीलीभीत, जून 26 -- बिलसंडा। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में रिहायशी भवनों में चल रही जांच के तहत गुरुवार को नगर में राजस्व टीम ने स्कूल, कालेज, अस्पताल आदि स्थानों पर स्थिति देखी। राजस्व टीम में शामिल लेखपाल विवेक दीक्षित ने बताया कि नगर के कालेज, स्कूल, प्राइवेट अस्पताल और बारात घरों को चेक किया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की गई। जिसमे कई जगहों पर गड़बड़ी भी मिली है। बोले, निरीक्षण पूरा होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी । यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होम समेत कई संस्थान सील, 78 को नोटिस इसके पश्चात ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़...