सिद्धार्थ, मार्च 15 -- शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटहिया व झूंगहवा के बीच स्थित एक तालाब का विवाद काफी दिनों से चल रहा था। राजस्व टीम ने पुलिस बल व ग्रामीणों के सहयोग से तालाब का सीमांकन किया। सीमांकन होने से तालाब के पट्टा धारक के लिए मछली पालन का रास्ता भी साफ हो गया है। और विवाद भी सुलझ गया। तालाब का पट्टा रामकेश निषाद के नाम से कुछ दिन पूर्व हुआ था, लेकिन दोनों गांवों के बीच सीमा विवाद के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से इसमें मछली पालन का कार्य पट्टाधारक शुरू नहीं हो पा रहा था। इस संबंध में ग्राम पंचायत तौलिहवा टोला इटहिया के पट्टा धारक रामकेश निषाद ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर तालाब की पैमाइश कराने की मांग की थी। इस दौरान कानूनगो रामजतन, बृजेश तिवारी, लेखपाल परमेंद्र कुमार, जगदीश चौरसिया, योगेश कुमार, उपनिरीक्षक शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.