बरेली, मार्च 28 -- नवाबगंज। मुडिया भीकमपुर गांव में हो रहे अवैध खनन पर राजस्व टीम ने चार ट्रैक्टर ट्राली और एक मशीन पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी। शुक्रवार शाम एसडीएम उदित पवार को मुडिया भीकमपुर में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की सूचना मिली। राजस्व टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने छापेमारी की। टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और मशीन को जब्त कर हाफिजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम उदित पवार ने बताया कि अवैध खनन में लगे चार ट्रैक्टर ट्राली और एक मशीन को पुलिस को सौंपा है। इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.