पीलीभीत, मई 7 -- बरखेड़ा। डीएम के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग ने आईटीआई कॉलेज के पास रास्ते में हुए एक अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल एहतियातन तैनात रहा। लंबे समय से यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण करा लिया गया था।

शिकायत की प्रक्रिया नगर के वार्ड नंबर सात मोहल्ला कहरान निवासी भूपराम ने 22 अप्रैल मामले की डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी। जिसमे कहा गया कि उनके खेत के उत्तर दिशा में सार्वजनिक रास्ता है। उसी आम रास्ते पर सुरेश पुत्र बिहारी लाल और कालीचरन पुत्र इंद्रजीत ने अवैध कब्जा कर पक्की दीवार से झोपड़ी डालकर मकान बना लिया था। इस अवैध निर्माण से रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। कई बार थाना दिवस और तहसील दिवस में शिकायत की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। 18 अप्रैल को तहसील समाधान दिवस फिर शिकायत की गई, मगर फ...