फतेहपुर, मई 18 -- खागा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी के सामने एक फरियादी द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के बाद प्रशासनिक अमला एक्टिव मोड पर है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता छेद्दू की मौजूदगी में विवादित भूमि की नापजोख की। बता दें कि समाधान दिवस के दौरान सभागार में डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास करने वाले सुजरही निवासी छेद्दू पुत्र रतीवा के मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्व विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि की नापजोख की। रिहायशी इलाका होने के कारण पैमाइश के दौरान टीम को कुछ व्यावहारिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा लेकिन नापजोख की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली गई। यह भी पढ़ें- एसडीएम सदर ने जुगराजपुर गांव में लगाया शिविर दोनों पक्षों की मौजूदगी में टीम ने एक-एक बिंदु को खंग...