कौशाम्बी, मई 7 -- जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौराडीह गांव में राजस्व विवादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मौके पर पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। अभियान के दौरान पहली शिकायत राहुल कुमार पुत्र मोतीलाल ने चकरोड की पैमाइश को लेकर की थी। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड की पैमाइश कर सीमांकन कराया। दूसरे मामले में राजाराम पुत्र सोहनलाल ने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जांच के बाद चकमार्ग से कब्जा हटवाकर रास्ता खाली कराया गया। राजस्व टीम ने तालाब की भूमि से कब्जा मुक्त कराते हुए सरकारी भूमि को सुरक्षित कराया। तहसीलदार संजय दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राजस्व विवादों का त्वरित और निष्पक्ष ...