गंगापार, मई 28 -- एसडीएम मेजा के निर्देश पर बकचून्दा गांव पहुंची राजस्व टीम ने अवैध कब्जे में रही चकरोड की नाप कर गांव के पूरब का रास्ता निकाल दिया। गांव के बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि चकरोड काफी दिनों से गायब रहा, गांव के कुछ लोगों ने चकरोड की नाप के लिए एसडीएम से मिल शिकायत दर्ज कराई तो एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की अगुवाई में टीम गठित कर उक्त गांव की चकरोड की नाप कराई तो रास्ते का विवाद निबट गया। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर प्रधान रमेश यादव से चकरोड पर मिट्टी डलवाने के लिए बोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...