औरैया, अप्रैल 14 -- औरैया, संवाददाता। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा की गई। राजस्व अभिलेखों के अनुसार खसरा संख्या 822 क्षेत्रफल 0.765 हेक्टेयर चरागाह भूमि तथा खसरा संख्या 908 क्षेत्रफल 0.461 हेक्टेयर खेल के मैदान के रूप में दर्ज है। इन दोनों जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। प्रशासन के अनुसार अतिक्रमणकर्ता हर्ष मिश्रा द्वारा भूमि पर फसल बोकर कब्जा कर लिया गया था। नोटिस दिए जाने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- दस करोड़ की सरकारी भूमि माफिया से मुक्त कराई राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाकर जमीन को ख...