संभल, दिसम्बर 11 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र के थाना धनारी अंतर्गत दिनौरा गांव में एक होटल पर राजस्व टीम की मौजूदगी से नाराज़ कुछ लोगों ने होटल संचालक से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने होटल संचालक की तहरीर पर सात ग्रामीणों और कई महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल संचालक सोनू यादव ने बताया कि 2 दिसंबर की दोपहर राजस्व टीम उनके होटल पर जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव के विजयपाल, जगपाल, राजेश उर्फ नरेश, अमरीश, विनीत, संजीव उर्फ हरिश्चंद सहित उनके परिवार की कई महिलाएं और रिश्तेदार होटल पहुंच गए। सोनू का आरोप है कि राजस्व टीम के सामने ही सभी ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और धमकी दी कि यदि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को होटल पर बैठाया या सहयोग किया गया तो जान से मार दिया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.