राजस्व टीम के सामने चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
लखीमपुरखीरी, मई 30 -- भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के गांव ढकिया में पुराने भूमि विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते संघर्ष में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
घटना का कारण गांव निवासी राकेश कुमार और दूसरे पक्ष के राजेश के बीच घरेलू जमीन को लेकर अभी कुछ समय पहले से विवाद चला आ रहा था। कुछ दिन पहले भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे, जिस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था तथा एक पक्ष के व्यक्ति पर कार्रवाई भी की गई थी। हालांकि विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था और दोनों पक्षों में तनाव लगातार बना हुआ था।
मारपीट की घटना गुरुवार को राजस्व विभाग की ओर से जमीन संबंधी मामले के निस्तारण के लिए लेखपाल गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.