राजस्व टीम के सामने खेत की ठियाबंदी उखाड़ी, चार पर रिपोर्ट
संभल, मई 17 -- गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरौरा काजी में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। जहां राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में ही कुछ लोगों ने किसान के खेत की पक्की ठियाबंदी उखाड़ दी। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र गांव सिरौरा काजी निवासी पीतम्बर पुत्र रायसिंह ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनकी की जमीन की पैमाइश प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत कराई गई थी और 12 दिसंबर 2023 को खेत की पक्की ठियाबंदी कराई गई थी। आरोप है कि गांव के शिवदयाल, मेघ सिंह, मनशाराम और प्रेमपाल ने मिलकर खेत पर लगे ठीये उखाड़ दिए। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो भाइयों को पीटा, चार पर केस जब किसान ने विरोध किया तो लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली और जबरन अपने ठीये गाड़कर जमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.