फिरोजाबाद, मई 3 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के एक गांव में खेत की पैमाइश के लिए गई राजस्व टीम के लौटने के बाद ही दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान जमकर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना गांव इंदुमई की है। गांव में रहने वाले एक दिनेश चंद्र की शिकायत के बाद में दो मई को क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो थाना मक्खनपुर पुलिस के साथ में गांव इंदुमई आए तथा खेत की पैमाइश की। खेत की पैमाइश करने के बाद में वह मुड्डी गाड़ खेत से चले गए। इसके बाद दिनेश चंद्र अपने परिचित ब्रजेश एवं बेटे दिव्य के साथ गाड़ी में बैठने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बंटू राजपूत, सचिन, सौरभ, दीपेंद्र, गुड्डू, भंवर सिंह, प्रदीप, प्रवीण, रुकनपाल, मिथलेश, सर्वेश, राजपाल एवं हरपाल ने लाठी-डंडों से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.