राजस्व टीम की लापरवाही से परेशान ग्रामीण फिर पहुंचे डीएम के द्वार
बदायूं, मई 19 -- अलापुर क्षेत्र के ग्राम चंदी नगला में दबंगों द्वारा खाद के गड्ढों और आबादी की सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने के मामले में आदेश के बाद भी कार्रवाई न होने पर ग्रामीण फिर डीएम के यहां पहुंचे। डीएम को बताया, शिकायत के बाद भी राजस्व टीम ने विपक्षी पार्टी से मिलीभगत कर अपनी पैमाइश रिपोर्ट दबा रखी है। डीएम अवनीश राय ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गांव के टीकाराम, श्रीपाल, महीपाल, राजाराम और रामकुमार आदि ने आरोप लगाते हुये डीएम को बताया, गांव के ही दबंगों ने कानूनगो की शह पर कीमती जमीन पर जबरन दीवार खड़ी कर ली है। विरोध करने पर पीड़ितों को घर गिराने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम दातागंज से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने दोबारा शिकायत की, जिसके बाद कानूनगो नरेंद्र कुमार गुप्ता , लेखपाल गोपाल सक्सेना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.