शाहजहांपुर, मई 10 -- तिलहर। ग्रामीण ने एक युवक पर उसके खेत से जबरन अवैध खनन करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी को पुलिस की हिरासत में दे दिया और राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई। कई घंटे बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया। गांव हटा दलेलपुर में भारी मात्रा में अवैध बालू खनन का मामला एसडीएम जीत सिंह राय के पास पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताई। गांव के रामगोपाल ने बताया कि एक युवक द्वारा उसके खेत से जबरन अवैध बालू खनन पिछले महीने से किया जा रहा है। उसने बताया कि उसके खेत से लगभग 5 मीटर गहराई तक बालू खनन किया गया है। जब उसने व उसके पुत्र ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उन्हें जेसीबी से कुचलने की धमकी दी। उसने पिछले महीने से कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जांच और कार्रवाई एसडीएम ने आरोपी युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.