पडरौना, अगस्त 18 -- सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश से बिहार जा रहे गिट्टी लदे दो ट्रकों को बहादुरपुर चौकी पुलिस ने सलेमगढ़ चौराहे पर पकड़ लिया। जांच के दौरान दोनों वाहनों के कागजात में यूपी की रॉयल्टी और अन्य राजस्व से संबंधित अनियमितता मिलने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग, कुशीनगर को सूचना दी गई है। सोमवार की शाम करीब छह बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित सलेमगढ़ चौराहे पर बहादुरपुर चौकी प्रभारी शशांक राय हमराही पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान तमकुहीराज की ओर से गिट्टी लदे दो ट्रक बिहार की तरफ जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर प्रपत्रों की जांच की। दोनों ट्रक मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, व...