हल्द्वानी, फरवरी 3 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को संघर्ष समिति के लोग देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में पहुंचे 10 सदस्यीय शिष्टमंडल ने सीएम को मांगपत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री को बिंदुखत्ता को लेकर लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन, क्षेत्र की जनभावनाओं आदि की जानकारी दी। समिति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने का आश्वासन देते हुए विलोपित की गई घोषणा को पुनः मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने डीएम को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने को कहा। शिष्टमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.