हल्द्वानी, मार्च 16 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के निवासियों ने राज्य सरकार से वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। वनाधिकार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता ने तहसीलदार लालकुआं के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में उमेश भट्ट, सेनि. कै. खिलाफ सिंह दानू, सेनि. कै. चंचल सिंह कोरंगा, कविराज धामी, सेनि. कै. इंदर सिंह पनेरी, एडवोकेट बलवंत बिष्ट, बीना जोशी, बलवंत संभल, नवीन जोशी, प्रकाश उत्तराखंडी, रणजीत सिंह गढ़िया, दीपक नेगी, खुशाल सिंह कोश्यारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...