मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- यूपी सरकार ने बुधवार को नवंबर माह के राजस्व कार्यों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मैनपुरी ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। श्रावस्ती पहले और शाहजहांपुर दूसरे स्थान पर रहा। एटा दसवें, मथुरा 18वें, फिरोजाबाद 55वें, आगरा 65वें, कासगंज 70वें स्थान पर पिछड़ गया है। ये रैंकिंग सरकार की विभिन्न योजनाओं में बेहतर काम करने के लिए हर माह जारी की जाती है। आईजीआरएस की रैंक में भी मैनपुरी ने सुधार किया है और छठवें स्थान पर मैनपुरी पहुंच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेहतर प्रदर्शन करने पर मैनपुरी डीएम अंजनी कुमार सिंह को बधाई दी है। मैनपुरी जनपद अक्तूबर माह की रैंकिंग में चौथे स्थान पर था। नवंबर माह में इसमें सुधार हुआ और मैनपुरी तीसरे स्थान पर आ गया। राजस्व की रैंकिंग के तहत ग्रामीण विकास के अलावा बेसिक शिक्षा, स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.