राजस्व की बैठक में खफा हुए डीएम
कौशाम्बी, जून 11 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर की बैठक ली। राजस्व वसूली प्रभावित होने पर डीएम ने तगड़ी नाराजगी जाहिर की। समीक्षा के दौरान डीएम ने तेवर दिखाते हुए उपायुक्त वाणिज्यकर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य अधिकारियों को चेतावनी दी कि राजस्व वसूली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने वाणिज्यकर की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नारजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त,वाणिज्यकर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को डग्गामार वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मंडी, आबकारी एवं नगर निकाय के र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.