लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव तथा संबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाना तथा आम जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, दखल कब्जा, म्यूटेशन, चौहद्दी, डीड नंबर, शांतिपूर्ण दखलकर्ता का कब्जा, भूमि अभिलेखों में सुधार, खाता, खेसरा, रकबा, जमाबंदी संख्या तथा म्यूटेशन प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का सीधा संबंध आम जनता से होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.