राजस्व कार्यों की समीक्षा, डीसी ने एक माह विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश
रामगढ़, मई 14 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। गुरुवार को डीसी ऋतुराज ने राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, नीलाम पत्र वाद, परिशोधन पोर्टल समेत अन्य मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आंतरिक संसाधन, खनन, परिवहन, विद्युत सहित संबंधित विभागों को अगले एक माह तक विशेष अभियान चलाकर राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए बैंक प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय बनाने को कहा। बैठक में आपदा प्रबंधन तैयारियों की भी समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने संभावित प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सतर्क रहने और त्वरित राहत कार्य करने का निर्देश दिया।दाखिल-खारिज यह भी पढ़ें- जिले में शिक्षा, राजस्व और पुलिस विभाग में सबसे अधिक मामले लंबित और परिशोधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.